सीवान, सितम्बर 20 -- महाराजगंज। प्रखंड के बंगरा गांव के रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ई मनीष कुमार सिंह ने लगभग तीन दर्जन से अधिक पुस्तकों की श्रृंखला उपहार स्वरूप पुस्तकालय को प्रदान किया। मौके पर कुमार राजकपूर टीपू, कुमार आशुतोष, उप मुखिया कौशल्या देवी, लाल मोहम्मद, धर्मनाथ पाण्डेय, संगीता कुमारी, पीयूष कुमारी, विश्वनाथ शर्मा व जलेश्वर सिंह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...