गोंडा, नवम्बर 24 -- गोण्डा, संवाददाता। बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में खराब सीटी स्कैन मशीन सोमवार को इंजीनियर के दिनभर पसीना बहाने के बाद भी ठीक नहीं हो पाई। बताया जाता है कि अब इंजीनियर ने कुछ और पार्ट खराबी की बात बताई है। दिन भर एक्सरे टेक्नीशियन भी इंजीनियर के साथ जुटे रहे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं, मशीन के ठीक होने का इंतजार कर रहे मरीज बैरंग लौट गए। स्वशासी मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन 09 मार्च 2023 को पहली बार खराब हुई थी । पहले मशीन का स्लिप रिंग सिस्टम खराब हुआ था। जिसे ठीक करने के लिए 28 लाख का बजट आवंटित किया गया था लेकिन मशीन ठीक नहीं हो सकी थी। मशीन बंद होने से ट्यूब खराब हो गई थी। बताया जाता है कि ट्यूब बदलवाने में लगभग 50 लाख रुपए खर्च किए गए। दस जून से फिर से अस्पताल में सीटी स्कैन मशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.