मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मनियारी थाने के चैनपुर बंगरा गांव से दो दिनों पहले सिविल इंजीनियर अब्दुल वाहिद हुसैन को नशे में होने की शक में पुलिस पकड़कर थाने ले गई। इंजीनियर के पास 18 हजार रुपये थे। थाने के वाहन के निजी चालक ने उससे रुपये ले लिए। इसके बाद इंजीनियर को बगैर जांच किए ही थाने से छोड़ दिया गया। यह आरोप लगाते हुए इंजीनियर ने बुधवार को ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर से मिलकर शिकायत की और रुपये वापस दिलवाने की मांग की। मामले पर ग्रामीण एसपी ने उसके सामने ही मनियारी थानेदार को कॉल लगाकर रुपये वापस दिलवाने का निर्देश दिया। अब्दुल वाहिद ने ग्रामीण एसपी को बताया कि घटना 15 दिसंबर की रात की है। गांव में एक शादी समारोह था। भोज खाकर अपने घर लौटा था। मोबाइल पर कॉल आई तो दरवाजे के सामने सड़क पर टहलते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.