अमरोहा, नवम्बर 7 -- गजरौला। निजी कंपनी में तैनात इंजीनियर के घर के ताले तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। बुधवार सुबह चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जानकारी के अनुसार शहर की मानसरोवर कालोनी निवासी अमित शर्मा निजी कंपनी में इंजीनियर है। उनके पिता शिवकुमार शर्मा बीएसएफ से एसआई के पद से रिटायर्ड हैं। अमित के बेटे वेदांत भारद्वाज का बुधवार को तिगरी गंगा में मुंडन संस्कार था। परिवार के सभी लोग बुधवार सुबह पांच बजे घर का ताला लगाकर तिगरी गंगा चले गए थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़ा व अंदर घुस गए थे। अंदर कमरों के ताले तोड़ने के बाद चोर सेफ तक पहुंच गए थे। वहां सेफ का लॉक तोड़कर अंदर रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब सात लाख रुपये कीमत का माल चोरी करके ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.