कौशाम्बी, मार्च 28 -- देवरिया निवासी इंजीनियर को अगवा करने वालों की तलाश गुरुवार रात सरगर्मी से की गई। पुलिस की संयुक्त टीमों ने कौशाम्बी व प्रयागराज के 11 संभावित ठिकानों में छापामारी की। हालांकि, सफलता नहीं मिल सकी। अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन से ज्यादा मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। एसपी ने दो टीमों का गठन कर रखा है। देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के कठौडी गांव निवासी कुणाल दास हार्डवेयर इंजीनियर हैं। वह पिछले दो महीने से संदीपन घाट थाना क्षेत्र की मूरतगंज बाजार में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे और यहीं ऑनलाइन गेम्स का दफ्तर बनवा रहे थे। मंगलवार की शाम कार सवार बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया था। मामले में इंजीनियर की पत्नी गीतांजलि दास की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ अपहरण व 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.