बगहा, दिसम्बर 1 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीसीएसटी) द्वारा प्रायोजित भ्रमणशील वज्ञिान प्रदर्शनी बस सोमवार को इंजीनियरिंग कॉलेज कुमारबाग पहुंची। कॉलेज के डीन डॉ. योगेश्वर द्विवेदी ने बस को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभन्नि वद्यिालयों के लिए रवाना किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि "वज्ञिान प्रदर्शनी बस" ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए ज्ञान का चलित प्रयोगशाला है। वही कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर प्रो. रवि रंजन दुबे एवं प्रो. निशांत कुमार ने बताया कि वज्ञिान प्रदर्शनी बस अगले कई दिनों तक पश्चिम चंपारण के सरकारी स्कूलों का भ्रमण करेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को विभन्नि वैज्ञानिक मॉडल दिखाए जाएंगे, जिससे वे कठिन वैज्ञानिक सद्धिांतों को भी आसानी से समझ सकेंगे। छात्रों को वज्ञ...