आरा, फरवरी 17 -- आरा, एक संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज भोजपुर के कंप्यूटर साइंस विभाग (साइबर क्लब) की ओर से साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता साइबर क्लब के नोडल ऑफिसर प्रो रमेश कुमार ने की और संचालन सहायक प्राध्यापक प्रो सुजाता सुमन ने किया। मौके पर कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो विजेश कुमार पटेल, प्रो सुशील कुमार, डॉ नेहा, प्रो इफ्फत हबीब और प्रो कुलदीप कुमार द्विवेदी सहित विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित थे। प्रो सुजाता सुमन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से साइबर सुरक्षा-साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करने की सही प्रक्रिया के संबंध में भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। संस्थान के प्राचार्य डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थि...