जहानाबाद, फरवरी 13 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड स्थित जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को लगभग दो बजे के आसपास दोनों गुट मारपीट पर उतारू हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन द्वारा तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के पहुंचते ही दोनों गुट के छात्र मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस द्वारा एक बाइक बरामद किया गया है। घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...