सीवान, मार्च 9 -- सीवान। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में महिलाओं की भागीदारी को बखूबी दर्शाया गया। इस मौके पर महिला फैकेल्टी व स्टाफ द्वारा म्यूजिकल चेयर गेम का आयोजन किया गया। प्रो. यामिका पटेल विजई घोषित की गई। प्राचार्य डॉ. सूर्यकांत सिंह व कॉलेज के सभी शिक्षकों ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...