मोतिहारी, अक्टूबर 10 -- मोतिहारी,निप्र। मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र रौशन कुमार (सत्र 2020-24, सिविल इंजीनियरिंग) के स्टार्टअप डीवाल एड्स (पंजीकृत नाम: स्वामी डीवाल एड्स प्राइवेट लिमिटेड) को दुबई में आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्टार्टअप आयोजन एक्सपैंड नॉर्थ स्टार 2025 और जिटेक्स ग्लोबल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है। यह अवसर भारत सरकार के स्टार्टअप इंडिया के अंतर्गत प्रदान किया गया है। एक्सपैंड नॉर्थ स्टार, जिसे पहले जिटेक्स फ्यूचर स्टार्स के नाम से जाना जाता था, एक विश्व-प्रसिद्ध वार्षिक तकनीकी स्टार्टअप कार्यक्रम है, जो दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर द्वारा आयोजित किया जाता है। यह आयोजन 12 से 15 अक्टूबर 2025 तक दुबई हार्बर में होगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप और निवेशक सुपर-कनेक्टर आयोजन...