पटना, जनवरी 16 -- राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में डिजिटल पुस्तकालय और शोध की सुविधा होगी। इसके लिए शुक्रवार को बिहार अभियंत्रण विवि और सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र गांधीनगर के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया। राज्य के सभी सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल शैक्षणिक एवं शोध संस्थानों तक संस्थागत और नि:शुल्क पहुंच बढ़ेगी। समझौता ज्ञापन पर बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार तथा इनफ्लिबनेट केन्द्र की ओर से निदेशक प्रो. देविका पी. मदल्ली ने हस्ताक्षर किया। मौके पर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विभागीय सचिव डॉ. प्रतिमा, निदेशक अहमद महमूद, बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेशकांत वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.