आगरा, जनवरी 15 -- अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद की जारी अंतरिम वरिष्ठता सूची पर आपत्ति दर्ज कराई है। प्रांतीय अध्यक्ष भीषम पाल सिंह ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को ज्ञापन दिया है, जिसमें चार बिंदुओं पर आपत्ति जताई गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक (प्राथमिक विद्यालय) और सहायक अध्यापक (उच्च प्राथमिक विद्यालय) की अंतरिम वरिष्ठता सूची में वरिष्ठता का निर्धारण नियमों के विपरीत किया गया है। परिषदीय विद्यालयों में तीन संवर्ग हैं: सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय, प्रधानाध्यापक प्राथमिक एवं सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक, और प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक। प्रत्येक संवर्ग में वरिष्ठता मौलिक नियुक्ति तिथि के अनुसार तय की जानी चाहिए। दूसरी आपत्ति में उन्होंने कहा कि मृतक आश्रित कोटे में नियुक्त शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.