नई दिल्ली, फरवरी 25 -- पाकिस्तान को मंगलवार 24 फरवरी की रात इंग्लैंड के हाथों सुपर-8 मुकाबले में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि अब उनका सेमीफाइनल में पहुंचना ना पहुंचना दूसरी टीमों पर निर्भर है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए साहिबजादा फरहान की 63 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर 164 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक जड़ा और टीम को जीत दिलाई। हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने। पाकिस्तान के कप्तान सलमाना आगा ने हैरी ब्रूक को ही इस मैच में सबसे बड़ा अंतर बताया। यह भी पढ़ें- पाक हो गया है T20 वर्ल्ड कप से बाहर या अभी भी कोई कसर है बाकी? समझें पूरा समीकरण पाकि...