पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर। वर्क वीजा के स्थान पर विजिटर वीजा देकर युवक को फर्जी दस्तावेज से इंग्लैंड भेज दिया। लाखों ऐठकर विदेश में पक्की नौकरी का झांसा भी दिया। इंग्लैंड पहुंचे युवक को मामले की जानकारी लगी तो उसके होश उड़ गए। बमुश्किल वह वापस लौटा। रुपए वापस मांगने पर गाली गलौज कर धमकी दी गई। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव पटिहन निवासी गुरजीत सिंह ने बताया घुंघचाई के गांव डूडा निवासी कुलवंत सिंह और मलकीत सिंह पूरनपुर में जुपिटर ओवरसीज आइलेट्स का संचालन करते थे। दोनों ने भांजे अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड वर्क वीजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। वहां पक्की नौकरी के नाम पर 14 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए। 50 से अधिक सादा कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए। फर्जी शैक्षिक कागज अपनी तरफ से बनवा दिए। कुछ दिनों...