नई दिल्ली, फरवरी 25 -- T20 World Cup 2026 All Teams Semi Final Scenario: इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में कदम रखने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान को सुपर-8 में हराकर हैरी ब्रूक की इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। इंग्लैंड ने इससे पहले श्रीलंका को उन्हीं के घर पर धूल चटाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में इंग्लैंड को 165 रनों का टारगेट मिला था, जिसे इंग्लिश टीम ने कप्तान हैरी ब्रूक के ऐतिहासिक शतक के दम पर 2 विकेट रहते हासिल कर लिया। हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बतौर कप्तान शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। सेमीफाइनल के बचे अब तीन पायदानों के लिए कुल 7 दावेदार हैं। जी हां, सुपर-8 में शामिल अभी कोई टीम अधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। आईए बिना किसी देरी के सभी टीमों के समीकरण को समझते ...