नई दिल्ली, फरवरी 8 -- इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के 5वें मुकाबले में नेपाल को चार रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और आखिरी गेंद तक मैच को रोमांच बनाए रखा। नेपाल ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इंग्लैंड बनाम नेपाल मैच में ऑलराउंडर विल जैक्स ने गेंद और बैट से बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड की टीम ने नेपाल के खिलाफ नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। हालांकि अंतिम ओवरों में विल जैक्स ने कुछ बड़े शॉट खेलकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। विल जैक्स ने बल्ले से 18 गेंद में 39 रन की दमदार पारी खेली। उन्होंने इस दौरान एक चौक...