भागलपुर, फरवरी 10 -- सबौर थाना क्षेत्र के इंग्लिश फरका गांव में सोमवार को घर के पास एक पानी भरे गड्ढे में तीन वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान मुन्ना कुमार यादव के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो इंग्लिश फरका गांव का निवासी था। बताया जाता है कि बच्चा घर के पास खेलते-खेलते गड्ढे के निकट पहुंच गया, जहां फिसलकर पानी में गिर गया और डूब गया। परिजनों ने कुछ देर तक बच्चे की खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो गड्ढे के पास जाकर देखा तो बच्चा मृत अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने घटना की सूचना फरका पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल को दी। मुखिया ने तुरंत सबौर थाना एवं सीओ को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि घर के पास गड्ढा है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.