भागलपुर, फरवरी 20 -- थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौन पंचायत के वार्ड नंबर तीन एवं नौ में पानी के पाइप एवं टैंक में बालू भर जाने और मोटर खराब हो जाने की वजह से नल जल योजना से मिलने वाली पानी दोनों वार्ड के लगभग चार सौ घरों के लोगों को नहीं मिल रही है। इससे खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर तीन में 200 घरों को पेयजल आपूर्ति करने के लिए नल जल योजना से टंकी लगा पेयजल की आपूर्ति लोगों के घरों तक की जा रही थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह से पाइप एवं टंकी मे बालू भर जाने की वजह से जलापूर्ति बाधित है। वहीं वार्ड नंबर नौ के भी 200 घरों में मोटर का स्टार्टटर खराब हो जाने की वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित है। जिससे लोगों को पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस ओर विभाग द्वारा संज्ञान नहीं लेने की वजह से पेयजल की एक गंभीर समस्या लोगों के लिए उत्पन्न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.