सिमडेगा, फरवरी 21 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। कोशिश एडवेंटिस्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में द्वितीय वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिनी टाटा ट्रस्ट ग्रासरूट हॉकी ट्रेनिंग प्रोग्राम के प्रबंधक सूरज केरकेट्टा ने फीता काटकर किया। मौके पर सूरज केरकेट्टा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा इससे जीवन की दिशा भी बदल सकती है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के हॉकी कोच बिनीता तिर्की, स्मिता मिंज, जगदीश स्वांसी, जोन हारो और संदीप हारो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्...