भागलपुर, अगस्त 14 -- अकबरनगर संवाददाता सुल्तानगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय से बाढ़ पीड़ितों को सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे उन्हें कुछ राहत मिली है। हालांकि, राहत कार्य केवल भोजन तक ही सीमित है। अब तक किसी भी बाढ़ पीड़ित परिवार को मवेशियों के लिए चारा, सूखा राशन या प्लास्टिक शीट जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के कारण उनके घर पानी में डूब गए हैं और मवेशी खुले में बंधे हैं। चारा न मिलने से पशुओं का पेट भरना मुश्किल हो गया है, वहीं सूखा राशन और प्लास्टिक शीट के अभाव में परिवारों को खुले में रहना पड़ रहा है। इस संबंध में मुखिया खुशबू रानी ने बताया कि चारा के लिए जिला प्रशासन और अंचल से मांग की गई है। लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.