सीवान, फरवरी 14 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित स्थानीय बाजार पर शुक्रवार को इंकलाबी नौजवान सभा ने शुक्रवार को मार्च निकाला। यूजीसी गाइडलाइन लागू करो, रोहित एक्ट बनाना होगा, दलित पिछड़ों पर अत्याचार बंद करो, अत्याचार आपका अधिकार नहीं है के नारे के साथ इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में दलित वंचित अधिकार मार्च दरौंदा बाजार के जलेबिया गली से मछली मंडी मार्च करते हुए स्टेशन के पास सभा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव जयशंकर पंडित ने कहा कि देश के तमाम विश्वविद्यालय में लगातार उत्पीड़न बढ़ा है। बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ यूजीसी ने एक नियम लाया है। परंतु सर्वोच्च न्यायालय ने उस पर रोक लगा दिया। हमलोग मांग करते है कि सर्वोच्च न्यायालय अपने फैसले पर विचार करें और रोक को वापस ले। यूजीसी गाइडलाइन को लागू...