संवाददाता, जनवरी 8 -- यूपी के कानपुर में महिला सिपाही से लूट का आरोपी हॉफ एनकाउंटर के डर से परिवार के साथ सीसामऊ थाने पहुंच गया। थाने पहुंचकर पुलिस से बोला, साहब मैं हाजिर हो गया हूं। अब लंगड़ा मत करना। उसके सरेंडर के दौरान साथ आयी महिलाओं और युवकों ने आरोपी का वीडियो बनाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला। इस दौरान उसे हथकड़ी में घटनास्थल और उसके घर ले जाया गया। पुलिस आरोपी के साथी को पहले ही जेल भेज चुकी है। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि बीती 28 दिसंबर को महिला थाने में तैनात सिपाही पिंकी पाल नाइट ड्यूटी समाप्त करके चमनगंज थाना स्थित अपने आवास लौट रहीं थी। इसी दौरान करीब सुबह सात बजे प्रेम नगर प्राइमरी विद्यालय के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका पर्स लूट लिया था। पर्स में 10 हजार र...