नवादा, अगस्त 30 -- अकबरपुर, निसं थाना क्षेत्र की माखर पंचायत अंतर्गत कुम्हार बिगहा गांव स्थित आहर में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उदय राजवंशी के 12 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वह आहर में अन्य बच्चों के साथ मछली फंसाने के लिए गया हुआ था। इस बीच बच्चों के साथ आहर में नहाने लगे। सभी बच्चे आहर से बाहर निकल पड़े, लेकिन वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और शव को तलाशने में जुट गए। बड़ी मुश्किल से शव की खोजबीन की गई और शव मिलने पर उसे बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस और अंचल अधिकारी को दी गई। सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी और अंचल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने समझा बुझा...