कौशाम्बी, मार्च 13 -- कोखराज थाना क्षेत्र के चक नियामतपुर गांव में आस्था से जुड़ा आम का पेड़ काटने को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को मारपीट भी हुई। इसमें चार लोगों को चोटें आईं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एक नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। चक नियामतपुर निवासी त्रिभुवन सिंह, त्रिलोक सिंह, उपेंद्र सिंह व लाल बहादुर ने बताया कि गांव में उनका आम का एक पेड़ लगा हुआ था। इसमें बौर भी आ गए थे। पीड़ितों की मानें तो पेड़ आस्था से जुड़ा था। उसमें पूजा-पाठ की जाती थी। आरोप है कि मंगलवार की रात रोही निवासी खुर्शीद अहमद ने पेड़ कटवाकर उसकी लकड़ी ले जाकर आरा मशीन में कटवा दी। बुधवार सुबह मशीन पर जाकर विरोध किया गया तो अरोपी खुर्शीद ने फोन कर 50 अन्य लोगों को बुला लिया। इन सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.