संभल, फरवरी 23 -- शहर के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित चामुंडा देवी मंदिर में शनिवार रात क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने प्रस्तावित फिल्म 'घूसखोर पंडित और यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। डॉ. शेखावत ने कहा कि फिल्में समाज के प्रति जिम्मेदार और तथ्याधारित होनी चाहिए। किसी भी जाति, धर्म या देवी-देवता का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ फिल्म निर्माता जानबूझकर सनातन समाज से जुड़े वर्गों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले क्षत्रिय और राजपूत समाज को फिल्मों में गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया, और अब ब्राह्मण व यादव समाज को कथित रूप से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अन्य धर्मों पर इसी प्रका...