बिजनौर, फरवरी 22 -- ग्राम फतेहपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से प्रस्तावित भवन निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्य कराया जाएगा। जिसके लिये वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं शिलान्यास विधायक ओम कुमार ने किया। फतेहपुर स्थित शिव मंदिर प्राचीन होने के साथ-साथ क्षेत्र में बड़ी मान्यता है। रविवार को आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम मे पंडित मयंक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। विधायक ओम कुमार ने कहा सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, विकास एवं सौंदर्यकरण हेतु निरंतर कार्य कर रही है। प्राचीन शिव मंदिर परिसर के विकास से क्षेत्र की धार्मिक आस्था को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर...