प्रयागराज, फरवरी 17 -- महाकुम्भ नगर, संवाददाता। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर-25 में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के वन, पर्यावरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ़ अरुण कुमार सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि आस्था के साथ प्रकृति का संरक्षण करना जरूरी है। पेड़-पौधों से ही पक्षियों का अस्तित्व है। आगे कहा कि पक्षी का अपना ही आनंद है। पक्षी कृषि के लिए भी जरूरी है। फसलों में यदि कीड़े लग जाते हैं तो उसे नष्ट कर देते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पक्षियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान मंत्री ने भारतीय पक्षी स्किमर को पैर में ट्रैकर लगाकर उड़ाया। इसके माध्यम से स्किमर पक्षी की गतिविधियों पर ऑनलाइन नजर रखी जा सकेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.