हापुड़, नवम्बर 5 -- कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर बुधवार शाम को गढ़ गंगा मेले और ब्रजघाट के गंगा तट पर आस्था का महासंगम देखने को मिला। जैसे ही सूरज ढला और संध्या बेला ने रंग बदला, वैसे ही गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य महा आरती आरंभ हुई। गंगा सभा और स्थानीय धार्मिक संस्थाओं की ओर से आयोजित इस आरती में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम दिखाई दिया। दीपों से सजी गंगा की लहरें मानो धरती पर उतर आईं हों। हर हर गंगे और जय गंगा मैया के जयघोषों से पूरा वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने दीप प्रवाहित करते हुए गंगा मैया से अपने परिवार और समाज के कल्याण की कामना की। महा आरती में शामिल साधु-संतों और तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं को गंगा स्नान और आरती का महत्व बताया। ब्रजघाट पर गंगा सभा के पदाधिकारियों ने परंपरागत ढंग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.