पटना, फरवरी 20 -- बिहटा के राघोपुर स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती की समाधि स्थल 'श्रीसीताराम आश्रम' भविष्य में लाखों लोगों के लिए आस्था, प्रेरणा और अध्ययन का केंद्र बनेगा। उक्त बातें पद्मभूषण डॉ. रामबहादुर राय ने कहीं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष डॉ. राय गुरुवार को स्वामी सहजानंद की समाधि स्थल का भ्रमण करने राघोपुर पहुंचे। उन्होंने स्वामी सहजानंद सरस्वती केवल एक संत नहीं बल्कि वे सामाजिक क्रांति के अग्रदूत और किसान आंदोलन के महानायक थे। उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष का मार्ग प्रशस्त किया और ग्रामीण समाज में आत्मसम्मान की चेतना जगाई। वहीं, जेएनयू के प्रोफेसर रामचंद्र प्रधान ने कहा कि यह स्थान नई पीढ़ी को इतिहास, संघर्ष व सेवा की भावना से जोड़ने का माध्यम बनेगा। मौके पर गांधीवादी नेता सुरेंद्र कुमार गांधीव...