साहिबगंज, अक्टूबर 25 -- साहिबगंज। लोक आस्था का महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार से शुरू हो जायेगा। पंचांग के अनुसार छठ महापर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है। छठ पूजा के दौरान चार दिनों तक सूर्य देव की विशेष पूजा करने की परंपरा है। सेवा के दौरान साफ-सफाई और पवित्रता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। महापर्व का समापन सप्तमी तिथि पर होगा। ऐसे में छठ महापर्व 25 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। छठ पूजा का यह पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित है। संतान के कल्याण, पारिवारिक खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना से छठ पर महिलाएं लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत करती हैं। यह व्रत बहुत कठिन माना जाता है , क्योंकि इसमें लंबे समय तक निर्जला रहना होता है। छठ का पहला अनुष्ठान शनिवार को नहाय खाय यानि कद्दू भात से शुरू ह...