बगहा, अप्रैल 13 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। बेतिया के संत तेरेसा स्कूल में रविवार को प्रात: 5 बजे पाम संडे अर्थात खजूर रविवार का आयोजन किया गया। इसी दिन प्रभु ईसा मसीह यरुशलम में प्रवेश किए थे। इस कार्यक्रम में फादर फिनटन के द्वारा खजूर की डालियों पर विशेष प्रार्थना कर उपस्थित ईसाई समुदाय के लोगों को आशीष दिया गया। उनके साथ बेतिया पल्ली के प्रधान पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो, फादर रॉबर्ट और फादर बिपिन उपस्थित थे। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच खजूर की डालियों का वितरण किया गया। इस दौरान सभी ईसाई पुरोहित और धर्मावलंबियों ने गीत गाते हुए महागिरिजाघर में प्रवेश करने के लिए प्रस्थान किया। जय हो.. प्रभु की जय हो.. स्वर्ग लोक में जय हो.. गीत के बोल से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। इसके बाद बेतिया के महा गिरजाघर में प्रवेश किया गया। यहां पर दो पालिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.