लखनऊ, दिसम्बर 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी सरकार ने आस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। अब यूपी के विश्वविद्यालयों के छात्र इस विश्वविद्यालय में शोध व नवाचार कर सकेंगे। सोमवार को उप्र राज्य परिवर्तन आयोग के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने यूनिवर्सिटी के साथ औपचारिक दस्तावेजों का आदान प्रदान किया। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। आस्ट्रेलिया की इस यूनिवर्सिटी के साथ शिक्षक प्रशिक्षण और शोध को बढ़ावा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...