चाईबासा, अप्रैल 27 -- चाईबासा आदिवासी छात्र शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संघ (आसेका) के द्वारा स्कॉटबालिका उच्च विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं आदिवासी गीत एवं संगीत का आयोजन किया गया ।इस आयोजन में निर्णायक मंडली के रूप में देवराज हसदा, मधु मुर्मू, उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी गीत एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल हुए उन सभी प्रतिभागियों के बीच 7 मई को गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू के 120वी जयंती के अवसर पर उपस्थित अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से संथाली बाहा गीत एवं आधुनिक गीतों को शामिल किया गया है। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सीताराम सोरेन, देवराज हादसा, मुंडा मुर्मू, बलराम मुर्मू, मौत मुर्मू ,अनिल महाली, र...