जमशेदपुर, फरवरी 16 -- खुकड़ाडीह (सुंदरनगर) में शनिवार को आसेका के 59वें दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के साथ हुई, जिसे छोटेराय बास्के, सालखू मुर्मू और पंडित रघुनाथ मुर्मू के पौत्र चुनियन मुर्मू ने किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने वीर सिदो-कान्हू और वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सम्मेलन के पहले दिन सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक विषयों पर गंभीर चर्चा की गई। विशेष रूप से ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष (1925-2025) समारोह और इसकी उपलब्धियों पर समालोचना हुई, जिससे कई महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकलकर सामने आए। इस अवसर पर आसेका झारखंड के पूर्व महासचिव छोटेराय बास्के, पूर्व महासचिव सालखू मुर्मू, आईसवा के उपाध्यक्ष मदन मोहन सोरेन, लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रतन मरा...