नई दिल्ली, मई 27 -- ऑपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह पाकिस्तान की दुनियाभर में फजीहत हो रही है, शहबाज शरीफ और उनकी सरकार डैमेज कंट्रोल करने में जुटी है। इस बीच पाक पीएम शहबाज और उनके सेना जनरल आसिम मुनीर की हालिया तस्वीर का सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि नकल करने की भी अकल चाहिए, जोकरों की ये जमात भारत से टक्कर लेना चाहती है। मामला यूं है कि पाक जनरल आसिम मुनीर को शहबाज शरीफ ने एक तस्वीर भेंट की, जिसमें दावा किया गया कि यह पाकिस्तान की भारत पर सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है। यह दावा पूरी तरह से फर्जी निकला। वह तस्वीर 2019 में चीनी सेना की एक सैन्य ड्रिल की तस्वीर निकली। कुवैत में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की एक और फर्ज़ी कोशिश की बखिया उधेड़ दी। ओवैसी ने तंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.