नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मार्च 21 -- दिल्ली की छावला थाना पुलिस ने सीमापुरी इलाके से लापता एक युवती की हत्या के मामले में उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कार चालक आसिफ और जुबैर शामिल है। आरोपी आसिफ ने 12 मार्च की शाम घर छोड़ने के बहाने युवती को अपनी गाड़ी में बैठाया था। गाड़ी में युवती की आरोपी से बहस हो गई थी, जिसके बाद आसिफ ने दोस्त के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या की दी और शव को पत्थर से बांधकर छावला नाले में फेंक दिया था। शव सड़कर 17 मार्च को ऊपर आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि मृतका कोमल अपने परिवार के साथ सुंदर नगरी इलाके में रहती थी। कोमल कॉल सेंटर में काम करती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 मार्च को नाले में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.