सीतापुर, फरवरी 24 -- सीतापुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 146 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मंगलवार को परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट की दोनों पालियों में परीक्षा दी। तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। मानीटरिंग सेल ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्कूलों पर नजर रखी। इंटरमीडिएट की पहली पाली में कृषि अर्थशास्त्र व कृषि वनस्पति विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा में 734 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 723 ने परीक्षा दी, 20 ने परीक्षा छोड़ी। कृषि वनस्पति विज्ञान में 889 परीक्षार्थियों में 849 उपस्थित व 40 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। 3,822 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। जिसमें 3657 उपस्थित व 1...