मुरादाबाद, फरवरी 1 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में आज कनिष्ठ सहायक पद की लिखित परीक्षा 28 केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा के लिए 12,480 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर काफी आसान था। हिंदी के अलावा जीके के सवाल भी आसानी से हालांकि गणित के सवालों ने कुछ देर तक उलझाकर रखा। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था के साथ कड़ी निगरानी के बीच अभ्यर्थियों को केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया गया। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल मौजूद रहा। कहीं से भी कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। डीआइओएस देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि जिले परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। इन स्कूलों को बनाया गया था केंद्र अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज, अंसार इंटर कॉलेज, बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंट...