मैनपुरी, मई 17 -- मैनपुरी। आसमान से बरस रही आग और दोपहर के समय चली गर्म हवाओं ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। इस सप्ताह 10 से 200 किमी सफर कर रिश्तेदारियों में जाने वाले लोगों ने अपना कार्यक्रम आगे बढ़ा लिया है। भीषण गर्मी से लोग व्याकुल हैं और भीषण गर्मी का सामना करने के लिए ऐतिहात बरत रहे हैं। शुक्रवार को भीषण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया। तापमान अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनपद में भीषण गर्मी लगातार पड़ रही है। दिन में आसमान से आग बरसती है। रात में 12 बजे तक छतों पर गर्माहट महसूस होती है। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम तरह के जतन कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में बुरा हाल है। बिजली कटौती घटों हो रही है। शहर में भी कटौती की जा रही है। जिससे भीषण गर्मी और अधिक...