संतकबीरनगर, मई 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एक दिन पहले आंधी व पानी से हुई दिक्कतों से शुक्रवार को राहत रही। आसमान साफ होने से सुबह से तेज धूप निकली। हालांकि शुरू में पुरवा हवाओं के चलने से राहत रही। पर दोपहर में हवाएं ठप होने से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। स्कूल से छूटे बच्चे पसीने से तर बतर हो घर को रवाना हुए। धूप निकलने पर लोगों ने अपने काम निपटाए। वहीं अगले तीन दिन फिर मौसम खराब होने की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का उतार चढ़ाव बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह से पुरवा हवाएं चल रही हैं। आसमान में बदली और तापमान में गिरावट रिकार्ड हुई। एक दिन पहले हुई बरसात से तापमान काफी कम हो गया था। लेकिन रात में आसमान साफ होने से शुक्रवार को सुबह से ही मौसम पलट गया। सुबह से निकली चटख धूप चुभती रही। हालांकि बीच-बीच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.