बांका, दिसम्बर 8 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार को मौसम का रुख़ कुछ बदला-बदला सा नज़र आया। एक ओर सुबह से लेकर शाम तक आसमान पूरी तरह साफ रहा, जिससे जिलेभर में धूप खिली रही। वहीं दूसरी ओर उत्तरी दिशा से चलने वाली तेज़ हवाओं ने ठंडक को खासा बढ़ा दिया। जिस कारण जिले में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर दर्ज हो गया। जिले में रविवार को दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर दर्ज होने से लोगों को सर्दी का दोहरा एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। रविवार की सुबह सामान्य दिनों की तुलना में कुछ अधिक ठंड के साथ शुरू हुई। हालांकि सूरज निकलते ही लोगों को यह उम्मीद बंधी कि शायद दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड से कुछ राहत मिलेगी। शुरुआती कुछ घंटों तक ऐसा होता भी दिखा। धूप की गर्माहट लोगों को सहज महसू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.