समस्तीपुर, मार्च 5 -- पूसा, निज संवाददाता। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान 5 से 10 किमी. प्रति घंटा की गति से 9 मार्च को पुरवा एवं अन्य दिनों में पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान 5 मार्च तक हवा की रफ्तार तेज रह सकती है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 10 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री एवं न्यूनतम 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.