अमरोहा, दिसम्बर 19 -- अमरोहा। शुक्रवार को मौसम के तेवर बेहद तल्ख रहे। पूरा जिला घने कोहरे के आगोश में रहा। सुबह से ही कोहरा छाने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। दृश्यता कम होने पर नेशनल व स्टेट हाईवे पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। कामकाजी लोगों को छोड़ अधिकांश लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में कैद रहे। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह घने कोहरे और बादलों के बीच हुई। सुबह लोग उठे तो पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा मिला। कोहरा इतना घना रहा कि आसपास की चीजों को भी देख पाना मुश्किल रहा। हेडलाइट जलाने के बावजूद नेशनल व स्टेट हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़े। ठिठुरन से बेहाल हर कोई अलाव के आसपास सिमटा दिखा। सर्द हवा सिहराती रही।जिस...