बदायूं, अक्टूबर 22 -- दीपावली का पर्व जिले भर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। एक साथ शहर से देहात तक अनगिनत दीये जले। शुभ मुहूर्त में लोगों ने अपने-अपने घरों में लक्ष्मी गणेश का पूजन कर सुख, समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर देर रात तक शुभकामनायें देने का सिलसिला जारी रहा। दीयों और आतिशबाजी की रोशनी से आसमान सतरंगी दिखा है। सोमवार को जिले भर में शहर से देहात तक दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। रोशनी के पर्व दीपावली पर रंग बिरंगी झालरों एवं मिट्ठी दीयों से लोगों के घर, दुकान, प्रतिष्ठान जगमगा उठे थे। सुबह से ही लोग दीपावली के पर्व पर अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठानों को गेंदा के फूलों एवं रंगीन झालरों से सजाने में लग गये थे। शाम होते ही जैसे ही रंगीन झालरों से अपनी चमक छोड़ी तो एक अलग ही माहौल बन गया। शाम के लिये श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.