औरैया, मार्च 18 -- रुरुगंज, संवाददाता। सुबह करीब चार बजे हुई बूंदा-बांदी से खेतों में पक कर तैयार सरसों, चना, मटर, मंसूर की फसलों की सुरक्षा को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दिखी। बारिश होने से इन फसलों को क्षति पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं आसमान में पूरे दिन धूप खिली रही। मौसम के बदले मिजाज को देख किसान काफी चितिंत रहे। मौसम का मिजाज सोमवार की भोर में अचानक बदल गया। सुबह लगभग चार बजे के करीब अचानक आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरु हो गई। किसान खेतों में काट कर रखी गई सरसों, चना, मटर, मसूर की फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने में जुट गए। वहीं कुछ किसान खेतों में ही एक स्थान पर काटी गई फसल को रख कर प्लास्टिक से ढकने में जुट गए। जिससे बारिश होने पर फसल को क्षति न पहुंचे। किसानों का कहना है कि यदि बारिश हुई तो सरसों और तिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.