हमीरपुर, जनवरी 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहने व सर्द हवाएं चलने से सर्दी का प्रकोप आम जनमानस पर नजर आया। वहीं शाम को अचानक बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। जिसके चलते सार्वजनिक स्थानों में सन्नाटा नजर आया। बीते शुक्रवार से बिगड़ा मौसम का मिजाज रविवार को धूप निकलने से दो दिनों तक मौसम खुशगवार रहने के बाद मंगलवार को अचानक से फिर से पलटा, मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादलों के आने जाने का दौर चलता रहा। मगर शाम होते ही आसमान में बादल छा गये और सर्द हवाओं के चलने के साथ ही बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। जिससे एक बार फिर से सर्दी का लोगों ने अहसास किया। मौसम का मिजाज बिगड़ता देख साप्ताहिक बाजार से दुकानदार जल्दी-जल्दी सामान समेटकर अपने घरों को जाते नजर आये। इसके अलावा यमुना पाथवे सहित अन्य स्थानों पर खराब मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.