जौनपुर, मार्च 20 -- जौनपुर। पहले बुधवार की रात हल्का बूंदाबादी फिर गुरूवार की भोर से ही जिले के कुछ इलाकों में आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। कुछ स्थान पर बारिश भी हुई। दिन में करीब दस बजे एक बार तो अंधेरा सा छा गया था। मछलीशहर इलाके में सुबह आठ बजे के करीब तेज गरज के साथ बूंदाबांदी भी हुई जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। आसमान में बादलों की गरज का सिलसिला नौ बजे के बाद भी जारी है।किसानों को सबसे अधिक चिंता सरसों और चने की फसल को लेकर है।काफी संख्या में किसानों की सरसों की पकी फसल खेत में खड़ी है तो कुछ किसानों की सरसों की फसल काट कर खेतों में पड़ी हुई है।इसी तरह चने की फसल पक गई है और गेहूं की फसल भी पकने के कगार पर है अगर तेज बारिश होती है या ओले गिरते हैं तो किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। बारिश ज्यादा होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.