अमरोहा, दिसम्बर 10 -- मौसम में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी सुबह से ही जिले के आसमान में घना कोहरा छाया रहा। सर्दी संग कोहरे की आमद के चलते नेशनल व स्टेट हाईवे समेत अन्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दिन का न्यूनतम तापमान 11 व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिसंबर माह की शुरुआत संग जिले में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। सुबह-शाम जहां तेज ठंड पड़ रही है तो वहीं दोपहर में खिल रही धूप कुछ राहत दिला रही है। मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड और कोहरे के असर के चलते नेशनल व स्टेट हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन सुस्त रफ्तार से ही आगे बढ़े। वहीं सामान्य जनजीवन भी कोहरे व ठंड के चलते खासा प्रभावित हुआ सुबह दस बजे तक ...