बलिया, जनवरी 4 -- बलिया, संवाददाता। गलभरी ठंड और शीतलहर की चपेट में आने से बांसडीह क्षेत्र के कीर्तुपुर निवासी 35 वर्षीय अंजनी चौहान की सिंचाई करते समय शुक्रवार की शाम मौत हो गई। वहीं शनिवार को सर्दी का सितम पूरे दिन जारी रहा। आसमान में बादल छाए रहने से धूप नहीं दिन भर नहीं निकली। धुंध के साथ गलनभरी हवा से ठंड और तेज हो गए है। जनवरी महीने में पड़ रही हाड़कपाऊ ठंड से आमजन के साथ पशु-पक्षी सब बेहाल हो गए। ठंड और गलन से बचाव के लिए लोग घरों में दुबके रहे। साथ ही कुछेक लोग अलाव तापकर शरीर गर्म करते दिखे। शनिवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण सरकारी कार्यालय बंद थे, लिहाजा सड़कों पर दोपहर तक आवागमन होती नहीं दिखी। शाम होने के साथ ही सड़क और बाजारों में सन्नाटा पसर गया, जरूरी काम से आए लोग काम निपटाकर घर जाने की तेजी में थे। मौसम की सर्वाधिक मार रो...