गुड़गांव, जुलाई 23 -- गुरुग्राम। बुधवार को गुरुग्राम के आसमान में दिन भर घने काले बादल छाए रहे, जिससे बारिश की उम्मीदें तो जगीं, पर शहर में झमाझम बारिश नहीं हुई। सुबह दस बजे के करीब कुछ हल्की फुहारें गिरने से मौसम ज़रूर सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम सुहावना होने के कारण शहर के बाजारों और मंदिरों में पूरे दिन लोगों की भीड़ देखने को मिली। हालांकि, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हवा न चलने से उमस ने भी काफी परेशान किया। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को शहर में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई थी। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस था। आंकड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.